home page

अज्ञात शव की पहचान के लिए हटली पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस

 | 
अज्ञात शव की पहचान के लिए हटली पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस


कठुआ, 27 जुलाई (हि.स.)। कठुआ के हटली मोड़ औद्योगिक क्षेत्र स्थित पुलिस पोस्ट के सामने एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार 26 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में यह शव बरामद हुआ जिसके बाद धारा 194 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।

मृतक की उम्र लगभग 40-45 वर्ष बताई जा रही है। उसकी लंबाई करीब 5 फीट 5 इंच, रंग गेहुआं, शरीर कमजोर तथा चेहरे का आकार लंबा है। मृतक के बाल लंबे चोटीदार हैं और उसने काले रंग का कुर्ता पहन रखा था। पुलिस ने शव को जीएमसी कठुआ के शवगृह में रखवाया है और आम जनता से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक की पहचान कर सके तो तुरंत पुलिस थाना कठुआ या पुलिस पोस्ट इंडस्ट्रियल एस्टेट से संपर्क करे ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया