हारिस अहमद हांडू केंद्र शासित प्रदेश में मुहर्रम-2026 की तैयारियों के लिए अंतर-विभागीय समन्वय की निगरानी हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
| Jun 24, 2026, 13:58 IST
जम्मू, 24 जून (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव हारिस अहमद हांडू को केंद्र शासित प्रदेश में मुहर्रम-2026 की तैयारियों के लिए अंतर-विभागीय समन्वय की निगरानी हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
सरकारी आदेश के अनुसार हांडू विभिन्न विभागों के साथ समन्वय करेंगे और मुहर्रम के पवित्र महीने के दौरान व्यवस्था करने में शामिल जिला प्रशासनों और अन्य एजेंसियों के साथ घनिष्ठ संपर्क बनाए रखेंगे।
आदेश में कहा गया है कि नोडल अधिकारी तैयारियों की स्थिति पर नजर रखेंगे और मुहर्रम से संबंधित गतिविधियों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वय की आवश्यकता वाले मुद्दों के समय पर समाधान में सहायता करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

