जीआरपी जम्मू ने 287 ग्राम अफीम जैसी प्रतिबंधित पदार्थ के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
जम्मू,, 14 जुलाई (हि.स.)।
नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान' के तहत जीआरपी जम्मू की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जीआरपी ने 2 लाख की अफीम बरामद कर तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं।
उपराज्यपाल के 100 दिवसीय 'नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान' के तहत सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) जम्मू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के कब्जे से 287 ग्राम अफीम जैसी प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत पर 2 लाख से अधिक बताई गई है।
पुलिस ने इस मामले में एफआईआर संख्या 38/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/29 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिशन देव उर्फ बिश्नु निवासी फरीदकोट (पंजाब), विकास निवासी कपूरथला (जालंधर, पंजाब) और विशाल निवासी बागवाला (जालंधर, पंजाब) के रूप में हुई है।
जीआरपी जम्मू के अनुसार, वर्ष 2026 में यह नशीले पदार्थों से संबंधित 14वां मामला है, जबकि 'नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान' के तहत दर्ज किया गया यह सातवां मामला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

