home page

सरकार ने आईएएस अधिकारी कुमार राजीव रंजन के कथित कदाचार की जांच के आदेश दिए, 15 दिनों के भीतर मांगी रिपोर्ट

 | 

श्रीनगर, 16 अक्टूबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने आईएएस अधिकारी कुमार राजीव रंजन और जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा अधिकारी बीनीश वानी से जुड़े कदाचार के आरोपों की औपचारिक जांच के आदेश दिए हैं और जांच अधिकारी को 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा शुक्रवार को जारी सरकारी आदेश संख्या 1654-जेके (जीएडी) 2026 के अनुसार, आवास और शहरी विकास विभाग में आयुक्त/सचिव, आईएएस मनदीप कौर (एजीएमयूटी: 2004) को इस मामले की जांच के लिए जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह जांच श्रम और रोजगार विभाग के प्रशासनिक सचिव कुमार राजीव रंजन और गांदरबल में रोजगार की सहायक निदेशक बीनीश वानी से जुड़े कदाचार के आरोपों से संबंधित है।

यह मामला प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशित खबरों के बाद सरकार के संज्ञान में आया। सरकार ने सामान्य प्रशासन विभाग में अतिरिक्त सचिव अमित वर्माणी, जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा अधिकारी को भी जांच में प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नियुक्त किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता