home page

सरकार ने प्रिंस कुमार को श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी किया नियुक्त

 | 

जम्मू, 28 अक्टूबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने आईएएस अधिकारी प्रिंस कुमार को जो वर्तमान में श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) में ओएसडी के पद पर कार्यरत हैं बोर्ड का नया अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 2023 बैच के एजीएमयूटी कैडर के अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपना नया पदभार ग्रहण करेंगे और अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता