रणवीर सिंह लाइब्रेरी का नाम बदला
| Apr 13, 2026, 17:54 IST
जम्मू,, 13 अप्रैल (हि.स.)।
सरकार द्वारा गवर्नमेंट रणवीर सिंह लाइब्रेरी का नाम बदलकर ‘महाराज रणवीर सिंह जी लाइब्रेरी’ कर दिया गया है। इस मौके पर युवा राजपूत सभा के सदस्य भी उपस्थित रहे और इस निर्णय का स्वागत किया।
सभा के सदस्यों ने इसे ऐतिहासिक विरासत और महान शासक महाराज रणवीर सिंह जी के सम्मान में लिया गया महत्वपूर्ण कदम बताया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

