जम्मू कश्मीर पूर्व सैनिक लीग पर सरकार की बड़ी स्पष्टता-जमीन या प्लॉट खरीदने से पहले बरतें सावधानी, लेन-देन आपकी जिम्मेदारी
कठुआ, 12 मई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर में भूमि और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों को लेकर एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक सूचना जारी की गई है। जम्मू-कश्मीर के सैनिक कल्याण विभाग निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि जम्मू कश्मीर पूर्व सैनिक लीग (जेकेईएसएल) एक निजी संगठन (एनजीओ) है और इसका सरकार से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है।
विभाग ने कहा कि जेकेईएसएल द्वारा चलाए जा रहे किसी भी प्रोजेक्ट जैसे प्लॉट या जमीन की खरीद-फरोख्त में शामिल होने वाले व्यक्ति स्वयं अपने जोखिम और जिम्मेदारी पर लेन-देन करेंगे। सरकार का इन किसी भी व्यावसायिक या भूमि सौदों में कोई दायित्व नहीं होगा।
प्रशासन ने आम नागरिकों को सलाह दी है कि वे ऐसे किसी भी सौदे में शामिल होने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें और सतर्कता बरतें ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

