home page

सरकार ने दो प्रमुख विरासत संरक्षण परियोजनाओं के लिए 16.36 करोड़ रुपये किए मंजूर

 | 

श्रीनगर, 27 जुलाई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने शोपियां की ऐतिहासिक जामिया मस्जिद और रामबन के सर्वधर चौमांदा माता मंदिर के पुनरुद्धार और जीर्णोद्धार के लिए 16.36 करोड़ रुपये की दो प्रमुख विरासत संरक्षण परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

सरकारी प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार ने शोपियां की जामिया मस्जिद के लिए 6.05 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं ताकि इसकी विशिष्ट स्थापत्य शैली को संरक्षित किया जा सके और इसकी समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखा जा सके।

प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य निर्णय में सरकार ने रामबन के सर्वधर चौमांदा माता मंदिर के लिए 10.31 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं ताकि मंदिर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को संरक्षित और मजबूत किया जा सके और साथ ही इसकी स्थापत्य विरासत को भी सुरक्षित रखा जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता