जीओसी राइजिंग स्टार कोर ने मामून सेक्टर में सैन्य तैयारियों को देखा
| Mar 4, 2026, 13:44 IST
जम्मू, 04 मार्च (हि.स.)। राइजिंग स्टार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल राजन शरावत ने बुधवार को मामून सेक्टर में सैनिकों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की।
मामून सेक्टर का मुख्यालय पठानकोट में स्थित है, जो जम्मू और कश्मीर के जुड़वां सीमावर्ती जिलों सांबा और कठुआ के परिचालन क्षेत्रों की देखभाल करता है। राइजिंग स्टार कोर के जीओसी ने मामून सेक्टर में सैनिकों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा कीl जीओसी ने सैनिकों की व्यावसायिकता, उच्च मनोबल और राष्ट्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए उनकी सराहना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

