home page

जीएमसी कठुआ में कर्मचारियों की हड़ताल शुरू, मांगें पूरी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

 | 
जीएमसी कठुआ में कर्मचारियों की हड़ताल शुरू, मांगें पूरी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी


कठुआ, 01 अप्रैल (हि.स.)। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कठुआ में जम्मू-कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले ज्वाइंट एक्शन कमेटी द्वारा घोषित तीन दिवसीय हड़ताल बुधावार पहले दिन शुरू हो गई। इस हड़ताल को एनएचएम एसोसिएशन का भी समर्थन मिला है।

हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे लंबे समय से सरकार से अपनी जायज मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में ढाई दिन की सैलरी लागू करना, “इक्वल वर्क इक्वल पे” नीति को प्रभावी बनाना तथा सर्विस रिक्रूटमेंट रूल्स को जल्द अधिसूचित करना शामिल है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने सरकार से अपील की कि उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान निकाला जाए, ताकि कर्मचारियों में बढ़ते असंतोष को खत्म किया जा सके और वे बेहतर ढंग से अपनी सेवाएं दे सकें। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज करते हुए बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया