home page

बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीडीसी बसोहली के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक

 | 
बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीडीसी बसोहली के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक


बसोहली, 21 सितंबर (हि.स.)। राजकीय डिग्री कॉलेज बसोहली में इंटर-कॉलेजिएट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। जम्मू विश्वविद्यालय के खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में कॉलेज के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य सहित कुल पांच पदक जीते।

पांचवें सेमेस्टर की पल्लवी पठानिया ने स्वर्ण पदक, प्रथम सेमेस्टर की सिमरन राजपूत ने रजत पदक हासिल किया। वहीं पांचवें सेमेस्टर की प्रियंका देवी, तीसरे सेमेस्टर की मानवी पठानिया और पांचवें सेमेस्टर के साहिल कुमार ने कांस्य पदक जीते। प्राचार्य प्रो. राज किरण शर्मा ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके अनुशासन, मेहनत और खेल भावना की सराहना की।

उन्होंने खिलाड़ियों की सफलता में फिजिकल डायरेक्टर रोशन लाल शर्मा के मार्गदर्शन और नियमित प्रशिक्षण की भी प्रशंसा की।

समारोह में कॉलेज के कई शिक्षक और खेल समिति के सदस्य मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया