home page

कठुआ में गौ सम्मान आह्वान अभियान-संत समाज और गौ रक्षकों की भागीदारी, रैली निकाल डीसी को सौंपा ज्ञापन

 | 
कठुआ में गौ सम्मान आह्वान अभियान-संत समाज और गौ रक्षकों की भागीदारी, रैली निकाल डीसी को सौंपा ज्ञापन


कठुआ, 27 जुलाई (हि.स.)। कठुआ में सोमवार को गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत एक विशाल जनसमूह एकत्रित हुआ जिसमें संत समाज, गौ रक्षक और बड़ी संख्या में आम लोगों ने भाग लेकर गौ संरक्षण के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया।

रामलीला ग्राउंड पटेल नगर से शुरू हुए इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने बुलडोजर पर सवार होकर अभियान को प्रतीकात्मक रूप से आगे बढ़ाया। संत समाज के नेतृत्व में निकाली गई रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई जिला सचिवालय पहुँची जहां जोरदार नारेबाजी के बीच गौ माता के सम्मान और सुरक्षा की मांग उठाई गई।

रैली के समापन पर प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी कमिश्नर कठुआ को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि गौ रक्षकों के सम्मान के लिए विशेष कानून बनाया जाए, गौ संरक्षण को लेकर सख्त और प्रभावी कदम उठाए जाए। कार्यक्रम में संत समाज ने कहा कि गौ माता की रक्षा, राष्ट्र की सुरक्षा केवल नारा नहीं बल्कि समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने और निरंतर समर्थन देने की अपील की।

पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने इसे जिले के प्रमुख जन-आंदोलनों में शामिल कर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया