home page

गांदरबल जिले में तेंदुए के दिखने से स्थानीय लोगों में चिंता

 | 

गांदरबल, 08 नवंबर (हि.स.)।

मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में मनीगाम और यारमुकाम के बीच के इलाके में एक तेंदुआ देखे जाने की खबर है। तेंदुए के दिखने से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है खासकर उन लोगों में जो आस-पास रहते हैं या अक्सर इस रास्ते से आते-जाते हैं।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और इस इलाके में आते-जाते समय सावधानी बरतें खासकर सुबह और शाम के समय।

इस घटना के बाद इलाके के लोग सहम गए हैं और उन्होंने संबंधित वन्यजीव विभाग से आग्रह किया है कि वे इस मामले पर ध्यान दें और इंसानों और जंगली जानवरों के बीच किसी भी संभावित टकराव को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाएं।

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह