अमरनाथ यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशन से भगवती नगर तक निःशुल्क मेटाडोर सेवा
| Jul 1, 2026, 19:12 IST
जम्मू,, 01 जुलाई (हि.स.)।
आगामी अमरनाथ यात्रा के मद्देनज़र जम्मू प्रोविंस मिनी बस वर्कर्स यूनियन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन से भगवती नगर यात्री निवास तक निःशुल्क मेटाडोर सेवा शुरू की है। यूनियन की ओर से यह सेवा यात्रियों को रेलवे स्टेशन से यात्रा आधार शिविर भगवती नगर तक बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराई जाएगी। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य अमरनाथ यात्रियों को सुगम और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना तथा यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देना है। इस सेवा का उदघाटन ट्रांसपोर्ट कमिश्नर विशेषपाल महाजन ने किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

