home page

महिलाओं के लिए मुफ्त मैमोग्राफी जांच शिविर आयोजित

 | 
महिलाओं के लिए मुफ्त मैमोग्राफी जांच शिविर आयोजित


जम्मू, 29 अक्टूबर (हि.स.)। रोटरी क्लब राजौरी ने 16 कोर के तत्वावधान में सेना के 150 जनरल अस्पताल के सहयोग से महिलाओं के लिए मुफ्त स्तन कैंसर जांच एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता शिविर आयोजित किया। कार्यक्रम में 16 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मोहित सेठ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर मेजर जनरल गिरिराज सिंह, ब्रिगेडियर (मेडिकल) प्रसाद लेले और 150 जनरल अस्पताल की कमांडेंट ब्रिगेडियर पूनम राज भी उपस्थित रहे।

शिविर के तहत ककरियाल, कटड़ा स्थित श्री माता वैष्णो देवी नारायणा सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल से मोबाइल मैमोग्राफी वैन मंगवाई गई जिसके माध्यम से 40 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं की मुफ्त स्तन कैंसर जांच की गई। साथ ही मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सैनिटरी पैड भी वितरित किए गए। शिविर का नेतृत्व रोटरी क्लब राजौरी के अध्यक्ष डॉ. शाहिद अंजुम और परियोजना अध्यक्ष आशीष लांगर ने किया। रोटरी क्लब के चार्टर अध्यक्ष के.के. लांगर सहित अनमोल भार्गव, राशिद खान, मोहम्मद शफैत और जसवंत राज ने भी भाग लिया। आयोजकों ने शिविर की सफलता में सहयोग के लिए सेना और संबंधित अस्पतालों का आभार जताया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा