home page

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, दंपती के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

 | 
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, दंपती के खिलाफ चार्जशीट दाखिल


जम्मू, 31 अगस्त (हि.स.)। आर्थिक अपराध शाखा क्राइम ब्रांच जम्मू ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और फर्जी नियुक्ति आदेश जारी करने के मामले में दंपती के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट रेलवे मजिस्ट्रेट जम्मू की अदालत में पेश की गई।

मामला एफआईआर नंबर 75/2023 से संबंधित है। शिकायतकर्ताओं नरेश कुमार और राजेश कुमार ने आरोप लगाया था कि जमील अंजुम निवासी कच्ची छावनी जम्मू और उसकी पत्नी सना मीर ने उनके बच्चों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 15 लाख और 3.19 लाख रुपये लिए तथा फर्जी नियुक्ति/समायोजन आदेश दिए। जांच के दौरान जब्त दस्तावेजों को एफएसएल जम्मू भेजा गया जहां जांच में दस्तावेजों से छेड़छाड़ और उनके फर्जी होने की पुष्टि हुई। जांच पूरी होने के बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों और गवाहों की सूची सहित चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी।

एसएसपी क्राइम ब्रांच ईओडब्ल्यू जम्मू फैसल कुरैशी ने लोगों से आर्थिक ठगी के मामलों में सतर्क रहने और ऐसी घटनाओं की सूचना क्राइम ब्रांच को देने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया