home page

जम्मू-कश्मीर के रामबन में आग लगने से चार घर जलकर खाक

 | 

बनिहाल, 22 नवंबर(हि.स.)। रविवार सुबह जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के एक गांव में भीषण आग लगने से चार रिहायशी मकान जलकर खाक हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि भट्टी गनोट गांव के एक घर में सुबह करीब 6 बजे आग लगी जो तेजी से आसपास के घरों में फैल गई और देखते ही देखते चार मकान इसकी चपेट में आ गए।

अधिकारियों के अनुसार दमकल और आपातकालीन सेवा (फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज) के कर्मचारियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ये चार मकान बशीर अहमद, फिरदौस अहमद, मोहम्मद इसराइल और इम्तियाज अहमद के थे जो आग में पूरी तरह जल गए।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई और न ही कोई घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि रामबन के उपायुक्त मोहम्मद इलियास खान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अन्ना लता सिन्हा ने घटनास्थल का दौरा किया और आग बुझाने के अभियान की निगरानी की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता