home page

सोइबुग सड़क हादसे में बेटे और पोते की मौत के चार दिन बाद पिता की भी मौत हो गई

 | 

बुडगाम, 16 सितंबर(हि.स.)। बुधवार को बुडगाम में एक परिवार पर फिर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। चार दिन पहले एक सड़क दुर्घटना में अपने बेटे और तीन वर्षीय पोते को खोने के बाद पिता अंतिम संस्कार के दौरान कब्रिस्तान में गिर पड़े और उनकी मृत्यु हो गई। पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने बताया कि दोपहर में जब परिवार अंतिम संस्कार में शामिल हो रहा था तब बुजुर्ग व्यक्ति कब्रिस्तान में गिर पड़े।

उन्होंने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गुलाम हसन मीर (62) के रूप में हुई जो घूम अहमदपोरा, मागम के निवासी थे।

गौरतलब है कि मीर के बेटे नसीर अहमद मीर (29) और पोते हादी अली (3) की 12 सितंबर को बुडगाम के सोइबुघ इलाके में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। नसीर की पत्नी दिलशादा अख्तर (26) इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस घटना से पूरे इलाके में सदमा फैल गया है निवासी और रिश्तेदार परिवार में हुई एक के बाद एक मौतों पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता