धूमधाम से रवाना हुई चार दिवसीय कैलाश कुंड यात्रा
| Sep 7, 2026, 18:28 IST
बनी, 07 सितंबर (हि.स.)। वासुकी नाग मंदिर डुग्गन से कैलाश कुंड के लिए चार दिवसीय यात्रा सोमवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयघोष के बीच यात्रा ने कैलाश कुंड की ओर प्रस्थान किया।
इस अवसर पर तहसीलदार बनी प्रद्युम्न अत्री, एसडीपीओ बसोहली ओम प्रकाश तथा एसएचओ बनी पवन सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं लोग मौजूद रहे। प्रशासन और पुलिस की ओर से यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

