पूर्व मंत्री प्रेम सागर अजीज समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल
| Nov 3, 2026, 18:25 IST
जम्मू,, 03 नवंबर (हि.स.)।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री प्रेम सागर अजीज अपने कई प्रमुख समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।
जानकारी के मुताबिक जम्मू के शहीदी चौक स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला सहित कई वरिष्ठ नेताओं के साथ जिला कांग्रेस कमेटी कठुआ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। प्रेम सागर अजीज और उनके समर्थकों के कांग्रेस में शामिल होकर पार्टी का जनाधार मजबूत करने और लाकतांत्रिक व्यवस्था मजबूज करने की बात कही।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

