home page

पूर्व पार्षदों का जम्मू नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

 | 

जम्मू,, 19 अगस्त (हि.स.)।

जम्मू नगर निगम के पूर्व पार्षदों ने आज नगर निगम कार्यालय के बाहर पत्रकार वार्ता कर सरकारी मद के तहत मिलने वाली राशि के कथित गबन को लेकर विरोध जताया। पूर्व पार्षदों ने आरोप लगाया कि विकास और जनहित के कार्यों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सरकारी धनराशि के इस्तेमाल में अनियमितताएं बरती गई हैं।

पूर्व पार्षदों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और सरकारी धन के कथित दुरुपयोग की जिम्मेदारी तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक धन का इस्तेमाल पारदर्शी तरीके से होना चाहिए और यदि किसी स्तर पर वित्तीय अनियमितता सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व पार्षदों ने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले का संज्ञान लेने तथा सरकारी धन के इस्तेमाल का रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग भी उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी शिकायतों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे अपना आंदोलन आगे बढ़ा सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता