home page

नशामुक्त कठुआ का संदेश लेकर शुरू हुई फुटबॉल लीग, पहले मुकाबले में 3-3 से बराबरी

 | 
नशामुक्त कठुआ का संदेश लेकर शुरू हुई फुटबॉल लीग, पहले मुकाबले में 3-3 से बराबरी


कठुआ, 12 सितंबर (हि.स.)। नशा मुक्त अभियान के तहत जिला प्रशासन कठुआ की ओर से आयोजित कठुआ फुटबॉल लीग का शनिवार को जीडीसी कठुआ के खेल मैदान में उपायुक्त राजेश शर्मा ने उद्घाटन किया। लीग का उद्देश्य युवाओं को खेल, फिटनेस और स्वस्थ गतिविधियों से जोड़कर उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना और नशामुक्त कठुआ का संदेश मजबूत करना है।

लीग में जिले की 12 फुटबॉल टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन मुकाबला भल्लर फुटबॉल क्लब और हीरानगर फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया जो रोमांचक मुकाबले के बाद 3-3 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इस अवसर पर उपायुक्त राजेश शर्मा ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को सकारात्मक दिशा देने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। खेलों से शारीरिक फिटनेस के साथ अनुशासन, टीम भावना और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होती है। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रशासन, खेल जगत और समाज के सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। इस अवसर पर मुख्य योजना अधिकारी रंजीत ठाकुर, जिला सूचना अधिकारी गुरप्रीत सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया