home page

जम्मू में खाद्य कारोबार संचालकों की बैठक आयोजित

 | 

जम्मू,, 21 सितंबर (हि.स.)।

जम्मू में खाद्य कारोबार संचालकों की बैठक आयोजित की गई जिसमें केंद्र से आई टीम ने कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों और मानकों की जानकारी दी।

टीम ने संचालकों को नियमों का पालन करने, खाद्य गुणवत्ता बनाए रखने और सुरक्षित तरीके से कारोबार संचालित करने के लिए जागरूक किया। अधिकारियों ने कहा कि नियमों की जानकारी और पालन से खाद्य कारोबार को बेहतर और सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता