home page

ऑल्टो कार और कैंटर वाहन की टक्कर में पांच लोग घायल

 | 

पुंछ, 06 मई (हि.स.)। बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की मंडी तहसील के सथरा इलाके में एक ऑल्टो कार और एक कैंटर वाहन की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए जिसमें से दो गंभीर हैं।

जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना नदी सथरा के पास हुई जिसके बाद पुलिस और स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए मंडी उप-जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बताया कि तीन घायलों की हालत स्थिर है जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए पुंछ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता