home page

पहली बार अमूल दूध की विशेष ट्रेन जम्मू-कश्मीर पहुंची

 | 

जम्मू,, 22 अप्रैल (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर में पहली बार अमूल दूध की विशेष मालगाड़ी गुजरात से पहुंची जिससे खाद्य आपूर्ति और पोषण सुरक्षा को बड़ा बल मिला है। अहमदाबाद मंडल के लिंच गुड्स शेड से रवाना हुई 20 बीसीएन वैगनों वाली यह विशेष ट्रेन जम्मू मंडल के बाड़ी ब्राह्मणा और अनंतनाग गुड्स शेड तक सफलतापूर्वक पहुंची। इसमें 10 वैगन बाड़ी ब्राह्मणा और 10 अनंतनाग के लिए भेजे गएl जिनमें कुल करीब 1000 टन दुग्ध उत्पाद जैसे टोंड मिल्क, दूध पाउडर, मठ्ठा और लस्सी शामिल थे।

इस पहल को दूरदराज क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इससे परिवहन लागत और समय में कमी आएगी और स्थानीय बाजारों को सीधा लाभ मिलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता