home page

नौहट्टा के चांदपोरा इलाके में लगी आग, सात आवासीय मकान क्षतिग्रस्त

 | 

श्रीनगर, 14 अप्रैल (हि.स.)। श्रीनगर शहर के नौहट्टा के चांदपोरा इलाके में बीती आधी रात को लगी आग में सात आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि आग लगभग 1:00 बजे लगी जिसके बाद अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि आग पहले एक आवासीय मकान में लगी और जल्द ही आसपास की इमारतों में फैल गई जिससे काफी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि दमकलकर्मियों, पुलिस और स्थानीय लोगों ने लगभग एक घंटे तक आग बुझाने का प्रयास किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

उन्होंने आगे बताया कि इस घटना में सात मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। सौभाग्य से किसी के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता