home page

अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू यात्री निवास में फायर ब्रिगेड की मॉक ड्रिल

 | 

जम्मू,, 13 जून (हि.स.)।

श्री अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू स्थित यात्री निवास में दमकल विभाग द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में तैयारियों की जांच करना और किसी भी आगजनी की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करना था। अधिकारियों ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता