जम्मू के पलौड़ा इलाके में साबुन फैक्ट्री के पास लगी आग
| Oct 31, 2026, 17:52 IST
जम्मू,, 31 अक्टूबर (हि.स.)।
जम्मू के पलौड़ा इलाके में स्थित एक साबुन फैक्ट्री के पास आग लगने की खबर सामने आई है। आग लगने की घटना के बाद आसपास के इलाके में चिंता का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान के बारे में पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
आग फैक्ट्री के नजदीक लगी है हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि फैक्ट्री परिसर भी इसकी चपेट में आया है या नहीं। घटना में किसी के घायल होने की भी फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों और नुकसान की जानकारी का इंतजार है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

