home page

नागरोटा के बन टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर के केबिन में लगी आग

 | 

जम्मू, 10 अगस्त (हि.स.)।

जम्मू के बन टोल प्लाजा नागरोटा के पास आग लगने की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग एक एलपीजी टैंकर के केवल केबिन हिस्से में लगी।

घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभागों को सूचित किया गया और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। फिलहाल आग लगने के कारणों और घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आग पर नियंत्रण के बाद घटना के कारणों की जांच की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता