home page

जम्मू के नई बस्ती इलाके में शॉर्ट सर्किट से झुग्गी में लगी आग, जलकर हुई राख

 | 

जम्मू,, 14 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू के नई बस्ती इलाके में शॉर्ट सर्किट के कारण एक झुग्गी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी झुग्गी को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक झुग्गी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के अन्य नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता