home page

मीरबाजार स्थित एफसीआई गोदाम में सीआरपीएफ की 46वीं बटालियन की यूनिट में लगी आग

 | 

कुलगाम, 07 अप्रैल (हि.स.)। मंगलवार को कुलगाम जिले के मीरबाजार इलाके में स्थित एफसीआई के एक गोदाम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 46वीं बटालियन की एक यूनिट में आग लग गई।

मीरबाजार के डीओ निसार अहमद के नेतृत्व में दमकल एवं आपातकालीन सेवाओं (एफआरएस) और कुलगाम पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। एफएंडईएस मुख्यालय के अनंतनाग प्रभारी फैयाज अहमद ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और शीतलन अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता