home page

केमिकल से भरे ट्रक में आग, चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

 | 
केमिकल से भरे ट्रक में आग, चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला


कठुआ, 30 अप्रैल (हि.स.)। कठुआ के औद्योगिक क्षेत्र गोविंदसर में केमिकल से भरे एक ट्रक में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से हड़कंप मच गया। हालांकि ट्रक चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार ट्रक चालक मनजीत सिंह केमिकल लेकर गोविंदसर स्थित एक दवाई फैक्ट्री में उसे खाली करने पहुंचा था। इस दौरान वह पहले धर्म कांटे पर वजन करवाने गया। वहां से लौटते समय अचानक ट्रक में लदे केमिकल में आग लग गई। पीछे आ रहे एक कार चालक ने उसे आग लगने की सूचना दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को भीड़भाड़ वाले इलाके से निकालकर हटली मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़ा कर दिया। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। यदि चालक ने समय रहते समझदारी न दिखाई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया