श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर बिना वैध आई डी कार्ड के काम कर रहे टट्टू संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
रियासी, 17 सितंबर(हि.स.)। रियासी पुलिस ने बांगंगा पुलिस चौकी के अधिकार क्षेत्र में आने वाले श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर बिना वैध आई डी/रजिस्ट्रेशन कार्ड के टट्टू संचालक के तौर पर काम करने के लिए राहुल कुमार पुत्र शाम लाल निवासी वार्ड नंबर 09, अर्ली हंसली तहसील कटरा, जिला रियासी के खिलाफ बीएनएस की धारा 223(ए ) के तहत प्राथमिकी नंबर 292/2026 दर्ज की है।
यह कार्रवाई तब की गई जब टट्टू संचालक को यात्रा मार्ग पर टट्टू संचालकों के लिए तय नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना ज़रूरी पहचान/रजिस्ट्रेशन कार्ड के काम करते पाया गया।
रियासी पुलिस ने यात्रा मार्ग पर काम करने वाले सभी टट्टू संचालकों/हैंडलरों को निर्देश दिया है कि वे हर समय अपना वैध रजिस्ट्रेशन/ आई डी कार्ड साथ रखें। जो भी व्यक्ति बिना ज़रूरी रजिस्ट्रेशन/आई डी कार्ड के काम करते हुए पाया जाएगा उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारी ने कहा कि रियासी पुलिस श्री माता वैष्णो देवी मंदिर आने वाले तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और उनके सुचारू आवागमन को सुनिश्चित करने के अपने संकल्प को दोहराती है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

