home page

फारूक अब्दुल्ला ने एनसी प्रांतीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की

 | 

श्रीनगर, 07 मई (हि.स.)। नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के मौजूदा मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए पार्टी की प्रांतीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

पार्टी के एक नेता ने बताया कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जो पार्टी के उपाध्यक्ष भी हैं भी बैठक में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि प्रांतीय समिति की बैठक में मंत्री और विधायक भी शामिल हो रहे हैं नेता ने कहा कि बैठक में पार्टी मामलों, सरकारी कामकाज और अन्य सार्वजनिक मुद्दों सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।

नेकां नेता ने कहा कि पार्टी नेता और विधायक जम्मू-कश्मीर के लोगों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर पार्टी अध्यक्ष को प्रतिक्रिया देंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता