तुतडे गांव में धान के बीज की गुणवत्ता पर किसानों ने उठाए सवाल
| Sep 12, 2026, 16:11 IST
जम्मू,, 12 सितंबर (हि.स.)।
आरएस पुरा के गांव तुतडे में कृषि विभाग की ओर से उपलब्ध करवाए गए धान के बीज का अपेक्षित असर नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि उन्होंने विभाग द्वारा उपलब्ध करवाए गए बीज को खेतों में लगाया था लेकिन बीज की गुणवत्ता बेहतर नहीं होने के कारण धान की फसल का विकास प्रभावित हुआ है।
जम्मू-कश्मीर किसान तहरीक के राज्य प्रधान किशोर कुमार ने कहा कि किसानों की पूरी आजीविका धान की खेती पर निर्भर है और फसल प्रभावित होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने कृषि विभाग से मामले की जांच करवाने, बीज की गुणवत्ता की जांच करने तथा प्रभावित किसानों को उचित राहत प्रदान करने की मांग की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

