home page

बलिदानी परिवारों की मौजूदगी में शहीदों के बलिदान को किया गया नमन

 | 

जम्मू,, 26 जुलाई (हि.स.)।

फोरम फॉर अवेयरनेस ऑफ नेशनल सिक्योरिटी की ओर से कारगिल शहीद दिवस के अवसर पर रविवार को जम्मू के फॉरेस्ट इंफॉर्मेशन सेंटर, विक्रम चौक में विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया।

कार्यक्रम में बलिदानी परिवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ब्रिगेडियर दीपक पांडे ने मुख्य वक्ता के रूप में कारगिल युद्ध के शौर्य और देशभक्ति पर अपने विचार रखे जबकि विक्रमादित्य सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा और युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने पर बल दिया।

इस अवसर पर मोहन लाल भगत, देवयानी राणा और एडवोकेट प्रेम सदोत्रा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सिंधु घाटी सभ्यता पर विशेष चर्चा की गई तथा वीर सैनिकों और वीर नारियों पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता