चकरौई चौराहे पर उत्तम चंद के शव को रखकर प्रदर्शन
| Sep 10, 2026, 13:54 IST
जम्मू,, 10 सितंबर (हि.स.)।
आरएस पुरा में उत्तम चंद के शव को चकरौई चौराहे पर रखकर परिजनों और ग्रामीणों ने रातभर प्रदर्शन किया। सुबह भी शव के साथ प्रदर्शनकारी उत्तम चंद की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
परिजनों और ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन के चलते मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

