home page

एसडीएच अखनूर के बाहर परिजनों का सड़क जाम

 | 

जम्मू,, 14 जून (हि.स.)। अखनूर के एसडीएच अस्पताल के बाहर उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब पूनम कलसी की मौत के बाद उनके परिजनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी जिससे क्षेत्र में यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस व प्रशासन के अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पहुंच गए हैं। परिजनों का आरोप है कि पूनम की मौत उसके ससुराल पक्ष से जुड़ी हो सकती है और उसे अपनी सास और ससुर द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। हालांकि इन आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता