home page

पुरानी रंजिश में परिवार पर हमला, दो महिलाओं समेत पांच गंभीर घायल

 | 

कठुआ, 07 अप्रैल (हि.स.)। जिले के कठुआ थाना क्षेत्र के पल्ली मोड़ इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक ही परिवार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले में दो महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार एक युवक अपने पांच साथियों के साथ पल्ली मोड़ स्थित मुठी रखवाल निवासी एक परिवार के घर पहुंचा और उन पर हमला कर दिया। हमले में अंगरेज चंद, उनकी पत्नी कमलेश रानी, पुत्र मंगत राम, रोहित बाबा और पुत्री सविता देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया