home page

जीएमसी में कर्मचारियों ने ढाई दिन के वेतन की कटौती के विरोध में एक दिवसीय हड़ताल कर प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

 | 

जम्मू, 27 जुलाई (हि.स.)। जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) बक्शी नगर अस्पताल में सोमवार को कर्मचारियों ने ढाई दिन के वेतन की कटौती के विरोध में एक दिवसीय हड़ताल कर प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

कर्मचारियों ने वेतन कटौती को पूरी तरह अनुचित और अन्यायपूर्ण बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कटौती के कारणों को स्पष्ट किया जाए तथा कर्मचारियों का बकाया वेतन शीघ्र जारी किया जाए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे भविष्य में आंदोलन को और तेज करने पर विचार करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता