उधमपुर में महिला की बिजली का झटका लगने से मौत
| Jul 29, 2026, 16:24 IST
उधमपुर, 29 जुलाई (हि.स.)।
बुधवार को उधमपुर जिले के मजालता इलाके में बिजली का झटका लगने से 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को मजालता में बिजली का झटका लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की पहचान मजालता की रहने वाली सुषमा देवी (40) के तौर पर हुई है।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

