श्रीनगर के पीरबाग में टाटा मोबाइल कार बिजली के खंभे से टकराई, आठ मजदूर घायल, तीन की हालत गंभीर
श्रीनगर, 17 सितंबर (हि.स.)। श्रीनगर के बाहरी इलाके पीरबाग में टाटा मोबाइल कार के बिजली के खंभे से टकराने के बाद आठ मजदूर घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार वाहन चालक ने बिजली के खंभे से टकराने से पहले नियंत्रण खो दिया था। घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया। घायलों में जहूर अहमद 27 वर्ष पुत्र नज़ीर अहमद निवासी कुपवारा के रूप में हुई है जो वाहन चला रहा था, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। नायर अहमद कुमार 19 वर्ष पुत्र वली मोहम्मद निवासी कुपवाडा और एजाज़ अहमद शेख 26 वर्ष पुत्र बुलंद शेख निवासी लोलाब, कुपवाडा के रूप में हुई है जिनकी हालत भी स्थिर बताई जा रही है। अन्य घायलों की पहचान इशाक अहमद भट (16 वर्ष पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी बीरवाह, बुडगाम) के रूप में हुई है जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कुपवाड़ा निवासी गुलाम हुसैन रुबानी के पुत्र 19 वर्षीय तनवीर अहमद खान की हालत भी गंभीर बताई जा रही है, कुपवाडा निवासी दिलावर अहमद के पुत्र 25 वर्षीय शाहमीम अहमद खान की हालत स्थिर बताई जा रही है, कुपवाडा के लोलाब निवासी नूर दीन शेख के पुत्र 27 वर्षीय मोहम्मद कासिम शेख और कुपवाड़ा निवासी गुलाम मोहम्मद के पुत्र 19 वर्षीय कैसर अहमद तेली की हालत भी स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने इस सन्दर्भ में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

