जम्मू-कश्मीर में धूम धाम से मनायी गई ईद मिलाद-उन-नबी
| Aug 26, 2026, 15:42 IST
जम्मू, 26 अगस्त (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर जिला जम्मू में भी विभिन्न स्थानों पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में मलिक मार्केट में ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर पानी की छबील लगाई गई। आयोजकों ने आने-जाने वाले राहगीरों के लिए ठंडे पानी के साथ-साथ खाने-पीने की विभिन्न चीजों का वितरण किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने छबील का लाभ उठाया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के सेवा कार्य भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश देते हैं।
ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर आयोजित इस पहल की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

