home page

जीडीसी बसोहली के छात्रों का हिमाचल में शैक्षणिक भ्रमण सफल

 | 
जीडीसी बसोहली के छात्रों का हिमाचल में शैक्षणिक भ्रमण सफल


कठुआ, 20 अप्रैल (हि.स.)। जीडीसी बसोहली के भूगोल विभाग द्वारा बीएससी सेमेस्टर-8 के विद्यार्थियों के लिए हिमाचल प्रदेश का अंतर्राज्यीय शैक्षणिक भ्रमण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

इस दौरान छात्रों ने डलहौजी, खज्जियार, चंबा, जोत पास, कांगड़ा घाटी, धर्मशाला और मैक्लोडगंज जैसे महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा किया। भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को भौगोलिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय विविधता का व्यावहारिक ज्ञान देना था। भ्रमण के दौरान छात्रों ने फील्ड सर्वे, स्थानीय लोगों से संवाद और विभिन्न भौगोलिक विशेषताओं का अध्ययन कर अपने ज्ञान को और समृद्ध किया। यह शैक्षणिक दौरा प्राचार्य प्रो. राज किरण के मार्गदर्शन तथा विभागाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया