home page

होली पर हुड़दंग करने वालों को ट्रैफिक पुलिस की सख्त चेतावनी

 | 

जम्मू,, 03 मार्च (हि.स.)।

होली पर्व को देखते हुए डीवाईएसपी ट्रैफिक जम्मू अश्विनी शर्मा ने आम जनता और वाहन चालकों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार की आड़ में हुड़दंग और यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि नशे में वाहन चलाने, तेज रफ्तार, स्टंटबाजी और जबरन रंग लगाने जैसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस की विशेष टीमें शहर के प्रमुख चैराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात रहेंगी।

डीवाईएसपी ने लोगों से अपील की कि होली को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता