home page

डीएससी जवान जगदीश राज का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

 | 

जम्मू,, 06 जुलाई (हि.स.)।

बिश्नाह के सुहागपुर (सोहनपुर) गांव में डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स (डीएससी) के जवान जगदीश राज का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनका पार्थिव शरीर सतवारी एयरपोर्ट से तिरंगा यात्रा के साथ गांव पहुंचा जहां हजारों लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। जगदीश राज ने भारतीय सेना में 17 वर्ष तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत्ति उपरांत डीएससी में शामिल होकर 14 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।

अंतिम संस्कार से पहले सेना की टुकड़ी ने शस्त्र उल्टे कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जबकि उनके 18 वर्षीय पुत्र ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता