जम्मू-कश्मीर में 24 अक्टूबर को ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात की संभावना
श्रीनगर, 20 अक्टूबर (हि.स.)। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जम्मू और कश्मीर में 23 अक्टूबर तक सामान्यतः शुष्क मौसम रहने की संभावना है, जबकि 24 अक्टूबर को ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है।
नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार 20 से 23 अक्टूबर तक मौसम सामान्यतः शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि 23 अक्टूबर की दोपहर बाद मौसम में बदलाव आ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 24 अक्टूबर को सामान्यतः बादल छाए रहने, छिटपुट से लेकर कई स्थानों पर हल्की बारिश और ऊंचे इलाकों में हल्की हिमपात का पूर्वानुमान लगाया है। 23 अक्टूबर की देर रात से 24 अक्टूबर की सुबह तक कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम 25 अक्टूबर से फिर से सामान्यतः शुष्क होने की संभावना है और यह 31 अक्टूबर तक ऐसा ही रहेगा।
इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने किसानों को इस दौरान कटाई और अन्य कृषि संबंधी कार्यों को जारी रखने की सलाह दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

