तीन एनडीपीएस मामलों में संलिप्त नशा तस्कर पीआईटी-एनडीपीएस के तहत जेल भेजा
कठुआ, 05 सितंबर (हि.स.)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने आदतन नशा तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट-1988 के तहत जेल भेज दिया। यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस की निगरानी में की गई।
पुलिस टीम ने 4 सितंबर को जसवीर सिंह पुत्र किशन चंद निवासी गांव चक द्राब खान तहसील व जिला कठुआ के खिलाफ जम्मू के मंडलायुक्त द्वारा जारी डिटेंशन वारंट को अमल में लाते हुए उसे हिरासत में लिया और जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना कठुआ में एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं जिनमें वर्ष 2018, 2022 और 2026 के मामले शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी की लगातार नशा संबंधी गतिविधियों को देखते हुए उसका डोजियर तैयार कर मंडलायुक्त जम्मू को भेजा था जिसके आधार पर पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत निरोध आदेश जारी किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

