home page

7 ग्राम चिट्टे के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

 | 
7 ग्राम चिट्टे के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार


बिलावर, 05 सितंबर (हि.स.)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने रामकोट क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करीब 7 ग्राम चिट्टा बरामद कर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस की निगरानी में की गई।

पुलिस के अनुसार विश्वसनीय सूचना के आधार पर गलक नाके पर पुलिस टीम ने विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान दियालाचक की ओर से गलक की तरफ आ रहे अर्जुन पुत्र हंस राज निवासी माही चक तहसील व जिला कठुआ को संदिग्ध परिस्थितियों में रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 7 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में थाना बिलावर में एफआईआर संख्या 183/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने लोगों से नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना 112 या 9858034100 पर देने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया