home page

एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा

 | 
एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा


कठुआ, 09 नवंबर (हि.स.)। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने बिलावर में कार्रवाई करते हुए एक आदतन नशा तस्कर को पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान संदीप शर्मा पुत्र सतपाल निवासी बनहोड़ तहसील महानपुर जिला कठुआ के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 से 2026 तक एनडीपीएस एक्ट के तहत चार मामले दर्ज हैं। इनमें पुलिस थाना लखनपुर, राजबाग और बिलावर में दर्ज मामले शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ तैयार डोजियर के आधार पर मंडलायुक्त जम्मू ने 19 सितंबर 2026 को पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट-1988 के तहत हिरासत वारंट जारी किया था। सोमवार को पुलिस थाना बिलावर की टीम ने वारंट निष्पादित कर आरोपी को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। कठुआ पुलिस ने कहा कि जिले में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया